फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असलहा के 109 नए लाइसेंस बने, 126 हुए निरस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। इस साल अब तक जिले में 109 नए शस्त्र लाइसेंस जारी किए गए। जबकि, 126 निरस्त किए गए। इससे जिले में शस्त्र लाइसेंस धारकों की संख्या घटकर 20,256 रह गई है।
विज्ञापन

साल 2013 में नवीन शस्त्र लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी गई थी। ये रोक पांच साल लगातार जारी रही। अक्तूबर 2018 में इससे प्रतिबंध हटाया गया। प्रतिबंध हटते ही कलक्ट्रेट के असलहा अनुभाग में पांच हजार से अधिक आवेदन पहुंच गए थे। 2019 में भी असलहा लाइसेंस हासिल करने के लिए लोग प्रयास करते रहे। लेकिन, प्रशासन ने इस मामले खासी कंजूसी बरती। बमुश्किल पचास लोगों के ही लाइसेंस जारी हो पाए। लाइसेंसी असलहा रखने की हसरत रखने को साल 2020 ने और भी निराश किया। इसका अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि इस साल महज 109 नये लाइसेंस जारी किए गए, जबकि 126 निरस्त किए गए। लाइसेंस धारकों की आपराधिक गतिविधियों से संलिप्तता पाए जाने लाइसेंस निरस्त किए गए। इससे जहां साल की शुरुआत में जिले में 20,273 के पास लाइसेंस थे, तो वहीं अब ये संख्या घटकर 20,256 रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें