फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

107 नए संक्रमित मिले, 3810 ठीक होकर पहुंचे घर

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में कोरोना संक्रमण बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को हुई जांच में 107 नए मरीज मिले। वहीं राहत की बात यह है कि अब तक 3810 मरीज ठीक होकर घर जा चुके हैं। मंगलवार को 61 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन

महानगर में कोरोना संक्रमण को लेकर लगातार जांच का सिलसिला जारी है। मंगलवार को 1836 लोगों की कोरोना जांच हुई जिसमें 107 लोग संक्रमित पाए गए। अब तक कोरोना संक्रमितों की संख्या 5150 के आंकड़े को पार कर चुकी है। मौजूदा वक्त मेें 843 मरीज सक्रिय हैं। जबकि 3810 मरीज घर जा चुके हैं। इसके साथ ही 386 मरीज घर पर आइसोलेट रहकर नियमों का पालन कर रहे हैं। जिनकी लगातार प्रशासन की ओर से निगहबानी की जा रही है। कोरोना संक्रमण अब तक 111 लोगों का काल बन चुका है। प्रशासन ने कोरोना संक्रमण को लेकर लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग करने की अपील की है। प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि कोविड होने पर घबराने की जरुरत नहीं है। नियमों का पालन करें और धैर्य रखकर बीमारी से जंग जीती जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें