फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नेताजी’ के बस्ते हैं बड़े काम के

विज्ञापन
विज्ञापन
‘नेताजी’ के बस्ते हैं बड़े काम के
विज्ञापन

झांसी। चुनावों में मतदान केंद्रों के आसपास एजेंटों के लगने वाले बस्ते बड़े काम के होते हैं। इन पर सीधे प्रत्याशियों की नजर रहती है। वोटिंग शुरू होने से लेकर खत्म होने तक बस्तों का बड़ा महत्व होता है। इलाके के वोट डालने आने वाले लोग सीधे इनके पास आकर नाम खोजने के बाद पर्ची लेकर अपने मतदान का प्रयोग करते हैं। इन बस्तों में मतदाताओं की सारी जानकारी कैद होती है।
लोकसभा चुनाव का घमासान धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगा है। ऐसे में चुनावी अखाड़े में मौजूद महारथी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए अपना - अपना दांव-पेच आजमा रहे हैं। चुनाव मैदान में कार्यकर्ता रथी होते हैं, तो चुनाव एजेंट पर युद्ध मैनेजमेंट का सारा दारोमदार निर्भर करता है। राजनीति हो या व्यवसाय बिना प्रबंधन के लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता। मामला चुनावी संग्राम का हो तो इलेक्शन मैनेजर की भूमिका और भी बढ़ जाती है। चुनाव में नेताजी के चुनाव एजेंट ही मैदान में सेनापति की भूमिका अदा करते हैं।
विज्ञापन

मतदान केंद्रों के आसपास प्रत्याशियों के एजेंट बस्ते लगाकर मतदाताओं को काफी सहूलियतें देते हैं। सभी पार्टियों के अलग - अलग बनने वाले एजेंट बस्ते लेकर मतदान केंद्र से दो सौ मीटर की दूरी के आसपास नजर आते हैं। इनके बस्तों में मतदाताओं की सूची से लेकर नाम व पता से लेकर सभी जानकारी उपलब्ध होती है। मतदाताओं के वोट डालने से पहले एजेंट के पास पहुंचकर पल भर में आदरभाव से पर्ची आसानी से वोट डालने निकल जाते हैं।
इर्द गिर्द लगी रहती भीड़
मतदान केेंद्रों के पास किसी को भी भटकने की इजाजत नहीं होती। ऐसे में लोग पल- पल की जानकारी लेने के लिए एजेंटों के बस्तों के पास जमा रहते हैं। कई तो समय पास करने के लिए बस्तों पर बैठकर मतदाताओं तक पर्ची पहुंचाने में मदद भी करते हैं।
विज्ञापन

नेताओं के बनते हैं खास
प्रत्याशियों के बनने वाले एजेंट अधिकतर राजनीतिक पृष्ठभूमि के ही व्यक्ति होते हैं। ये ऐसे एजेंट होते हैं, जिनकी छवि बेहतर होने के साथ इलाके में रहने वाले लोगोें से पकड़ भी होती है, ताकि मतदान वाले दिन ऐसे एजेंटों का अंदरखाने फायदा भी मिल सके। अधिकांश एजेंट नेताजी के प्रति ही वफादार होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें