फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु शिविर

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

---------
विशेषज्ञों ने बताए मवेशी पालने के तरीके
- मंडल स्तरीय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
बड़ागांव। शनिवार को गाम बचावली बुजुर्ग में मड़ोरा रोड के पास पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. चरन सिंह यादव की अध्यक्षता में मंडल स्तरीय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। कैंप में विशेषज्ञों ने किसानों को मवेशी पालने के तरीके बताए।
मुख्य अतिथि विधायक राजीव सिंह पारीछा ने फीता काटकर उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जवाहर सिंह राजपूत मौजूद रहे। शिविर में पशु पालन विभाग द्वारा लगाए गए कई स्टालों में विशेषज्ञों ने पशुपालकों को बीमार मवेशियों की चिकित्सा, कृत्रिम गर्भाधान, बधिया करण, टीकाकरण, बांझपन चिकित्सा, कृमि नाशक दवा, जानवरों का बीमा व एंटी रेबीज टीकाकरण आदि के बारे में जानकारी दी। कैंप में
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय चारागाह अनुसंधान क्रेंद व कृषि केंद्र विद्यालय के भी विशेषज्ञों ने किसानों को कई जानकारियां दी। इससे पहले मुख्य अतिथि ने किसानों से शिविर का लाभ लेने की अपील की है। विशिष्ट अतिथि ने ब्लाक स्तर पर इस तरह के शिविर लगाने की अपील की है। इस मौके पर सीडीओ दिनेश कुमार, अपर निदेशक डॉ. रामाशीष सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. योगेंद्र तोमर, मेला प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह, बड़ागांव चेयरमैन दयाराम कुशवाहा, बचावली प्रधान आलोक पचैरया आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. दोंनेेरिया एवं आभार डॉ. अवधेश निरंजन ने जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें