फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार करती रही दुल्हन, नहीं आई बारात-City

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

-----
दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं आई बारात
- सिपाही है दूल्हा, पांच लाख रुपये मांग रहा था दहेज
- मऊरानीपुर में पिता व पुत्र पर रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
थाना नवाबाद इलाके में रहने वाले एक परिवार में बेटी की शादी की खुशियां उस समय गम में बदल गई, जब शुक्रवार रात दूल्हा बारात लेकर नहीं पहुंचा। दूल्हे पुलिस में सिपाही है और पांच लाख रुपये दहेज की मांग पूरी न होने पर वह बारात नहीं लाया। मऊरानीपुर थाना पुलिस ने सिपाही और उसके पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मोहल्ला पिछोर निवासी एक सरकारी कर्मचारी ने अपनी बेटी का विवाह मऊरानीपुर इलाके के ग्राम स्यावरी निवासी भगवानदास उर्फ पप्पू के पुत्र देवेंद्र के साथ तय की थी। देेवेंद्र बांदा में सिपाही के पद पर तैनात है। आठ फरवरी को बारात आनी थी। शुक्रवार को स्यावरी से पिछोर स्थित एक विवाह घर में शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। लड़की के घर भी मंडप सजा था, विवाह की रस्में हो रही थीं। मंगलगीत गाये जा रहे थे। परिवार के लोग व रिश्तेदार बारात का इंतजार कर रहे थे। देर रात तक बारात नहीं आई तो लड़की के पिता ने दूल्हे को फोन किया। दूल्हे ने पांच लाख रुपये की मांग की। उसने कहा कि यदि रुपयों का इंतजाम नहीं किया तो बारात नहीं आएगी। यह सुनकर घर मेें कोहराम मच गया। देर रात परिजन बारात लाने के लिए दूल्हा व उसके परिजनों से मिन्नतें करते रहे, लेकिन परिजन भी पांच लाख की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर लड़की के चाचा सीताराम की तहरीर पर दूल्हा व उसके पिता के खिलाफ मऊरानीपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें