फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार से अलग हो सकती है शिवसेना: ब्रह्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार से अलग हो सकती है शिवसेना: ब्रह्मचारी
विज्ञापन

- आज रोड शो करेंगी ‘रिवाल्वर रानी’
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
शिवसेना के उप राज्य प्रमुख महंत रतन ब्रह्मचारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनाव जीतने से पहले जो वादे किए थे, उन पर अमल नहीं हो रहा है। इसलिए शिवसेना सरकार से अलग होने के मुद्दे पर विचार मंथन कर रही है। जल्द इसका परिणाम जाएगा।
एक होटल में उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री ने लोकसभा चुनाव से पहले कश्मीर से धारा 370 हटाने का वादा किया था, पर हुआ कुछ नहीं। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के मुद्दे पर भी कुछ नहीं होगा। गंगा सफाई पर भी स्थिति जस की तस है। केंद्र सरकार से अलग होने के लिए शिवसेना के शीर्ष नेतृत्व में विचार विमर्श चल रहा है, जल्द ही इसके परिणाम आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘रिवाल्वर रानी’ के नाम से मशहूर बांदा की वर्षा साहू ने कहा कि अगर किसी महिला या युवती को कोई व्यक्ति धोखा दे रहा है और वह मदद के लिए आतीं हैं, तो पूरा सहयोग किया जाएगा। उन्होंने किसी पार्टी की सदस्यता नहीं ली है। चूंकि शिवसेना ने उनकी मदद की थी, इसलिए वह शिवसेना का ही समर्थन करेंगी। वर्षा साहू मंगलवार को शिवसेना की महापौर प्रत्याशी के समर्थन में सीपरी बाजार में रोड शो करेंगी। इस मौके पर प्रदेश महासचिव संजीव तिवारी, बुंदेलखंड प्रभारी डा. वीपी सिंह, महापौर प्रत्याशी ठाकुर किरन देवी, जिला प्रमुख राजेश सेठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें