रामलीला का लोगो
----------------
फोटो
-----
‘रामराज बैठे त्रैलोका, हरषित भए गए सब सोका’
सब हेड: सदर बाजार की में श्रीराम का हुआ राजतिलक, पुष्पवर्षा हुई
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
सदर बाजार की रामलीला में भगवान श्रीराम के राजतिलक का मंचन हुआ। श्रीराम चंद्र जी के राज्याभिषेक पर तीनों लोकों में खुशी मनाई गई। उनके सारे शोक दूर हो गए। सबसे पहले वशिष्ठ मुनि ने तिलक किया, इसके बाद ब्राह्मणों ने आशीर्वाद दिया और लेागों ने श्रीराम दरबार पर पुष्प वर्षा की।
रविवार को रामलीला मंचन में रावण के वध के बाद भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, मां सीता पुष्पक विमान से अयोध्या लौटते है। इससे पहले हनुमान जी को भरत को सूचना देने के लिए भेजते है। राम के लौटने की खुशी में समूचे अयोध्या में हर्ष की लहर दौड़ जाती है। दीप जलाए जाते है और दूल्हन की तरह नगर को सजाया जाता है। अयोध्या में राम और भरत में मिलन होता है। इसके बाद राम का राजतिलक किया जाता है और सर्वप्रथम गुरु वशिष्ठ भगवान को तिलक लगाते है। पूरा अयोध्या हर्ष से विभोर हो जाता है।
मंचन के कलाकारों में अर्पित मुखरैया ने राम की, शुभम शर्मा ने लक्ष्मण की, अंश तिवारी ने सीता की, पुनीत मुखरैया ने भरत की, कृष्णा पांडेय ने शत्रुघ्न की, रमाशंकर रावत ने हनुमान की, हरीमोहन दुबे ने वशिष्ठ की भूमिका निभाई। मंच सहयोगियों में विकास खत्री, शांतनु पांडेय, नरेंद्र कौशिक, राकेश शर्मा, अर्जुन यादव, रोहित गुप्ता आदि मौजूद रहे।