फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविक एमीनिटीज - कपड़े के थैले बांटे-City

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविक एमीनिटीज
विज्ञापन

----------------

फोटो
-------

पॉलिथीन छोड़ो, कपड़े के थैले का प्रयोग करो
झांसी। शहर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलीथिन का उपयोग बंद करने पर जोर दिया गया। इस दौरान वार्ड नंबर 41 डड़ियापुरा में कपड़े के दो हजार थैले बांटकर वार्डवासियों को पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया गया।
स्वच्छता अभियान के अंतर्गत नगर निगम और जिला जनकल्याण महासमिति द्वारा बड़ागांव गेट बाहर से लेकर डड़ियापुरा तक जागरूकता अभियान के दौरान शहरवासियों को पॉलीथिन से होने वाले नुकसानों की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि पॉलीथिन में ऐसे घातक रसायनों का प्रयोग किया जाता है, जो जाने-अनजाने आपके शरीर में पहुंच जाते हैं। इस दौरान दो हजार कपड़े के थैले बांटे गए। वार्ड में कोई खुले में शौच न जाए, इसके लिए निगरानी समिति गठित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभियान के दौरान मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक महेश चंद्र वर्मा, रवि चंद्र निरंजन, अभिलाष रायकवार, निर्वतमान पार्षद किरन कुशवाहा, महेश कुशवाहा, रमाकांत लिटौरिया, लल्ला मालवीय, जितेंद्र कुमार तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें