हेड-कॉलेजों से मांगी शिक्षकों, कोर्स की जानकारी
सबहेड-उच्च शिक्षा अधिकारी ने लिखा एसएफएस संस्थानों को पत्र
प्वाइंटर
एक सप्ताह में सूचना नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी।
स्व वित्त पोषित महाविद्यालयों को अनुमोदित शिक्षकों, प्राचार्य का विवरण वेतन और उपस्थिति सहित तय प्रारूप में एक सप्ताह के अंदर उच्च शिक्षा अधिकारी कार्यालय में देना होगा। ऐसा न करने वालों कॉलेजों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
उत्तर प्रदेश समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के चलते उच्च शिक्षा निदेशक ने 14 जून को उच्च शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखकर कॉलेज संबंधी कई जानकारियां जल्द ही देने के निर्देश दिए थे। इसी के मद्देनजर उच्च शिक्षा अधिकारी ने स्व वित्त पोषित योजनांतर्गत चल रहे संस्थानों से निर्धारित प्रारूप को एक सप्ताह में भरकर देने के निर्देश दिए हैं। प्रारूप में एसएफएस कोर्स का नाम, संबद्धता की स्थिति और अवधि, कोर्स के अनुसार विश्वविद्यालय द्वारा अनुमोदित शिक्षकों का विवरण, अनुमोदित शिक्षकों के अनुसार बीते एक साल की उपस्थिति, अनुमोदित शिक्षकों को पिछले एक साल में दिए गए वेतन का विवरण आदि का उल्लेख किया गया है। जानकारी न देने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।