फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम: अपराधियों की तैयार हो रही कुंडली-Lalitpur

विज्ञापन
विज्ञापन
अपराधियों का बायोडाटा तैयार कर रही पुलिस
विज्ञापन

- एसएसपी के निर्देश पर थाना स्तर पर बन रही सूची
- अपराध नियंत्रण में मिलेगी मदद
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उन सभी लोगों का बायोडाटा तैयार कर रही है, जो वर्तमान या पूर्व में किसी न किसी आपराधिक घटना में संलिप्त रहे है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर यह काम जिले के सभी थानों में जारी है।
विज्ञापन

एसएसपी जेके शुक्ला के निर्देश पर थानों की पुलिस अपराधियों की टोह लेने में जुटी हुई है। इसके लिए पुलिस कर्मी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के घरों पर दस्तक दे रहे हैं। उनसे विभिन्न जानकारियां जुटाई जा रही हैं, जैसे आपराधिक वारदातों के मुकदमों की स्थिति, उनके अपराध का प्रकार, संबंधित व्यक्ति जेल में है या बाहर, वर्तमान में उसका पेशा आदि। इसके अलावा क्षेत्र में उसकी छवि का ब्योरा भी लिया जा रहा है। ये सभी जानकारियां थाना स्तर पर एकत्र की जा रही हैं, ताकि ऐसे लोगों पर आसानी से नजर रखी जा सके। इनकी सूची तैयार हो रही है। एसएसपी ने बताया कि यह काम सभी थानों में जारी है। इससे अपराधों पर अंकुश पूरी तरह से अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें