फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दिवाली से पहले छूटे 100 छात्र-छात्राओं को मिल सकती है छात्रवृत्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। नेहरू महाविद्यालय में वर्ष 2024-25 में 2900 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। 2800 विद्यार्थियों के खाते में छात्रवृत्ति आ गई, लेकिन 100 विद्यार्थी वंचित हो गए थे। प्राचार्य डॉ ओपी शास्त्री ने बताया कि सभी छात्र-छात्राओं के आवेदन समय से चले गए थे, लेकिन 100 विद्यार्थियों के आवेदन में तकनीकी त्रुटि होने के कारण उनकी छात्रवृत्ति रोक दी गई थी। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद छूटे छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

00000
1490 विद्यार्थियों को दो साल बाद भी नहीं मिली छात्रवृत्ति
नेहरू महाविद्यालय में वर्ष 2022-23 में निर्धारित समयावधि में 1490 विद्यार्थियों के आवेदन फारवर्ड नहीं हो सके थे। इसी दौरान पोर्टल बंद हो गया और 1490 विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित हो गए। छात्र-छात्राओं ने आंदोलन किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। मामला तूल पकड़ने पर विश्वविद्यालय ने तत्कालीन प्राचार्य को निलंबित कर दिया था, लेकिन जो विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वचित हुए उन्हें कोई लाभ नहीं मिला। दो साल बाद भी इन विद्यार्थियों के लिए न तो पोर्टल दोबारा खोला गया और न छात्रवृत्ति मिल सकी।
0000000000000000
कल तक होंगे 84 सीटों पर प्रवेश : नेहरू महाविद्यालय में बीए, बीएससी कृषि, एमए आदि कक्षाओं की 720 सीटों में 636 पर प्रवेश हो गए हैं। शेष 84 सीटों पर सोमवार तक प्रवेश होना है। प्राचार्य डॉ ओमप्रकाश शास्त्री ने बताया कि 84 सीटों पर 34 सामान्य, 37 एससी और 13 अन्य वर्ग में मेरिट के अनुसार प्रवेश किए जाएंगे। मेरिट सूची में शामिल जिन विद्यार्थियों के प्रवेश अभी तक नहीं हो सके, वे सोमवार को एडमिशन अवश्य करा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें