फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

30 दिन में फुंके 10 ट्रांसफार्मर

विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo
विज्ञापन
गल्लामंडी और न्यू गल्लामंडी सबस्टेशनों से जुड़े क्षेत्रों में पिछले 30 दिन के दौरान 10 ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। हाईटेंशन लाइन में फाल्ट के कारण भी कई बार बिजली गई। मरम्मत की कमी के कारण फाल्ट होना कम नहीं हो रहे हैं। इससे लोग परेशान रहते हैं। बड़ागांव के दुनारा स्थित ट्रांसमिशन सबस्टेशन से आने वाली हाईटेंशन लाइन से गल्लामंडी और न्यू गल्लामंडी सबस्टेशन जुड़े हैं। इन दोनों सबस्टेशनों से गल्लामंडी, बस स्टैंड, शिवाजी नगर, डड़ियापुरा, नारायण बाग, मद्रासी कॉलोनी, सत्यम कॉलोनी, बाहर बड़ागांव गेट, लक्ष्मी गेट, सागर गेट, कसाई मंडी, तालपुरा, खुशीपुरा, गल्लामंडी मार्ग, तिलयानी बजरिया, सैंयर गेट समेत 30 से अधिक क्षेत्र जुड़े हैं। इन क्षेत्रों में 40 हजार से अधिक आबादी रहती है। गर्मी में इन क्षेत्रों के लोग बिजली कटौती से बेहद परेशान हो रहे हैं। पिछले 30 दिन में शिवाजी नगर, नारायण बाग, शांति भवन, भगवंतपुरा, लक्ष्मी गेट, मंडी चौराहा समेत दस स्थानों के ट्रांसफार्मर फुंक चुके हैं। बताया गया है कि ट्रांसफार्मरों में तेल व ओवर लोडिंग की जांच वक्त पर न होने के कारण ट्रांसफार्मर ज्यादा खराब हो रहे हैं। जबकि प्रबंध निदेशक ने हर महीने ट्रांसफार्मरों का निरीक्षण कर जांच करने के आदेश दे रखे हैं। इस संबंध में अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मरों के मेंटेनेंस पर बराबर ध्यान दिया जा रहा है। गर्मियों में कभी कभार ऐसी स्थिति बन जाती है। फट गए दस्ताने गल्लामंडी और न्यू गल्लामंडी सबस्टेशन पर तैनात रहने वाले सब स्टेशन ऑपरेटरों को उपलब्ध होने वाले दस्ताने फट गए हैं। इस कारण यार्ड में जाकर 33 केवीए के इंसुलेटर व सप्लाई बदलने में जोखिम रहता है। इसी तरह 11 केवीए हाइटेंशन लाइनों पर काम करने वाले कर्मचारी भी इस समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें