फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी करते 10 लोगों को पकड़ा, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। सोमवार को महानगर में कटिया डालकर बिजली चोरी करने वाले और बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान केबल काटकर बिजली चोरी करने वाले 10 लोगों को पकड़कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही 41 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन भी काटे गए। महानगर के नगरीय वितरण खंड द्वितीय से अधिशासी अभियंता अनुभव कुमार ने बताया कि बड़ागांव गेट बाहर स्थित अन्नपूर्णा कॉलोनी में कटिया डालकर बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया गया। उधर, मुन्नालाल पावर हाउस के एसडीओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि उनाव गेट और मुन्नालाल पावर हाउस फीडर क्षेत्र के 41 बकाएदारों के बिजली कनेक्शन काटे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें