फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिभंग की आशंका पर बीयू के पूर्व वित्त अधिकारी समेत 10 लोग तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व वित्त अधिकारी समेत दस कर्मचारी और ठेकेदार को शांतिभंग की आशंका पर सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय में 27 अक्तूबर को तलब किया गया है। बीयू के अभियांत्रिकी विभाग के अवर अभियंता की शिकायत पर आपस में लड़ाई-झगड़ा करने से तनाव है।
विज्ञापन

बीयू के अवर अभियंता अंबरीश गौतम ने भ्रष्टाचार के संबंध में शासन से शिकायत की है। शिकायती पत्र में एई ने इंजीनियरिंग, वित्त विभाग में वृहद स्तर पर भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता, फर्जी मापें, अधिक दरें देने, सरकारी राजस्व की क्षति पहुंचाने समेत तमाम आरोप लगाए हैं। शासन के आदेश पर सतर्कता अधिष्ठान द्वारा गोपनीय जांच की जा रही है। इसी बीच, अब सिटी मजिस्ट्रेट न्यायालय ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व वित्त अधिकारी समेत 10 कर्मचारी, ठेकेदारों को तलब किया है। पत्र में लिखा गया है कि शिकायत करने की रंजिश रखने के विवाद को लेकर आपस में लड़ाई-झगड़ा करने से तनाव है, जिससे शांतिभंग हो सकती है। ऐसे में सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में सभी को 27 अक्तूबर को हाजिर होकर कारण बताना होगा कि क्यों न छह महीने तक शांति व्यवस्था स्थापित रखने के लिए 50 हजार रुपये की दो-दो जमानतें और इतनी ही राशि के निजी बंधपत्र दाखिल किए जाएं। जब तक उक्त कार्रवाई चलती रहेगी, तब तक विपक्षी शांति व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें