फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी की 10 लाख की आबादी को मिली मुफ्त वैक्सीन की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी की 10 लाख की आबादी को मिली मुफ्त वैक्सीन की सौगात
विज्ञापन

झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्री वैक्सीनेशन का एलान कर झांसी की 10 लाख की आबादी को बड़ी सौगात दी है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार झांसी की आबादी 20 लाख है। इसमें नवजात से लेकर 18 साल तक की उम्र के लगभग आठ लाख बच्चे हैं। जबकि, मौजूदा समय में ढाई लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है।
विज्ञापन

कोरोना काल में वैक्सीन बड़े हथियार के रूप में सामने आई है। वैक्सीन लगने से जिले में कई लोगों की जान बच गई है। मौजूदा समय में 18 से 44 और 45 से अधिक उम्र के लोगों को मिलाकर प्रतिदिन 12000 डोज लगाने का लक्ष्य है। 18 से 44 साल तक के लोगों को ऑनलाइन ही स्लॉट बुक करना होता है। फिर निर्धारित तिथि पर जाकर वह वैक्सीन लगवा सकते हैं। इसके अलावा 45 से अधिक उम्र वालों का ऑनस्पॉट पंजीकरण किया जा रहा है। झांसी में मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, मिलेट्री हॉस्पिटल, स्वास्थ्य केंद्रों को मिलाकर 28 टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन लगाई जा रही है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर से पहले केंद्र सरकार का जोर अधिक से अधिक आबादी को टीका लगाने का है। इसके लिए सरकार ने कंपनियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश भी दे दिए हैं। वहीं, जल्द ही तीन नई वैक्सीन आने की उम्मीद है। इसी बीच, सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के लिए बड़ी घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि अब वैक्सीन का पूरा खर्च केंद्र सरकार उठाएगी। प्रधानमंत्री के इस ऐलान से झांसी की आधी आबादी को बड़ी सौगात मिली है। झांसी में अब तक ढाई लाख लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। 18 से कम उम्र के लगभग आठ लाख बच्चे हैं। ऐसे में बचे हुए दस लाख लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए अब पैसा खर्च नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें