फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: फर्जी मोबाइल नंबर से फर्म का रजिस्ट्रेशन कर 10 करोड़ का गोलमाल, 21 फर्म ब्लैक लिस्ट

Fri, 13 Feb 2026 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

फर्जी रजिस्ट्रेशन के जरिए बिना माल खरीदें फर्जी बिल बनाकर लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा सामने आया है। 21 फर्मों को जीएसटी विभाग ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है।
विज्ञापन
टैक्स। - फोटो : अमर उजाला / एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी सिम पर फर्म बनाकर जीएसटी में रजिस्ट्रेशन कराकर करीब 10 करोड़ का गोलमाल करने वाली 21 फर्म को जीएसटी विभाग ने ब्लैक लिस्ट कर दिया है। उक्त सभी फर्मों ने उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, हरियाणा, दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में फर्जी बिल के जरिये विभाग को क्षति पहुंचाई है। उक्त मामला फर्म के आरटीसी इनपुट क्रेडिट क्लेम का लेन-देन में पकड़ में आया।
विज्ञापन



झांसी परिक्षेत्र में करीब 71 हजार फर्म जीएसटी विभाग में पंजीकृत है।
एडीशनल कमिश्नगर ग्रेड-1 डी के सचान ने बताया कि विभाग में फर्म का रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए ऑनलाइन सुविधा दी गई है। इसका लाभ कुछ जालसाज भी उठा रहे हैं। मोबाइल फोन पर फर्जी सिम से जरिये रजिस्ट्रेशन कराते हैं और ओटीपी आने के बाद सिम को फेंक देते हैं। उक्त फर्जी रजिस्ट्रेशन के जरिए बिना माल खरीदें फर्जी बिल के जरिए लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा करते है। ऐसी ही करीब 21 फर्म पकड़ में आई है। जिन्होंने झांसी में रजिस्ट्रेशन कराने के बाद पंजाब, हरियाणा, दिल्ली समेत अन्य राज्यों में फर्म के नाम से महज बिल काटकर दूसरी फर्म को दिये गये। विभाग ने ऐसी फर्म के खरीद व बिक्री के बीच बड़ा अंतर देखकर संदेह के आधार पर जांच की। जहां मौके पर उक्त फर्म संबंधी कोई साक्ष्य नहीं मिले। रजिस्ट्रेशन कराने में उपयोग की गई सिम भी फर्जी पाई गई। उन्हाेंने बताया कि विभाग ऐसी बोगस फर्मों को लेकर लगातार छानबीन की जा रही है। पकड़े जाने पर ब्लैक लिस्ट कर कार्रवाई की जाती है।


कुछ मामले पकड़े गए
रेडीमेट वस्त्र के कारोबार के नाम पर विजय ट्रेडर्स ने पंजीकरण कराया। आधार व पैन नंबर प्रयागराज के लगाए , जबकि उल्दन का पता लगाया गया था। इसी प्रकार डी के इंटरप्राइवजेज, ए आर इंटरप्राइजेज, एबी इंटरप्राइजेज सहित अन्य फर्म है। जिसमें लगाए गए दस्तावेज फर्जी पाए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें