फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख वाहनों के रजिस्ट्रेशन पर दर्ज नहीं मोबाइल नंबर

विज्ञापन
वाहनों के रजिस्ट्रेशन में दर्ज नहीं मोबाइल नंबर। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
जिले में पंजीकृत एक लाख से अधिक वाहनों स्वामियों के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट (आरसी) पर मोबाइल नंबर ही दर्ज नहीं है। इससे ई-चालान व्यवस्था प्रभावित हो रही है। कई वाहनोें के चालान पर गलत मोबाइल नंबर दर्ज करा दिए गए हैं। ऐसे में परिवहन विभाग के लाखों रुपये जुर्माने के फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने वाहनों की धरपकड़ के दौरान ई-चालान व्यवस्था लागू कर दी है। वाहन चलाने के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर ई-चालान किया जाता है। चालान के बाद निकलने वाली रसीद पर जुर्माने की राशि लिखी रहती है। जिसे परिवहन विभाग वाहन चालक के पते पर भेजता है। साथ ही मोबाइल नंबर पर संदेश जाता है। जिले में करीब एक लाख वाहन स्वामियों की आरसी पर मोबाइल नंबर दर्ज नहीं है। ऐसे में ई-चालान की जुर्माना राशि जमा नहीं हो पा रही है। बीते दिनों शासन स्तर पर खुलासा हुआ कि सरकारी खाते में करीब दो हजार वाहनों के ई-चालान का जुर्माना जमा नहीं किया गया है। इसे लेकर परिवहन विभाग में हड़कंप मच गया। अब विभाग ने आरसी पर सही मोबाइल नंबर दर्ज कराने की तैयारी शुरू की दी है। साथ ही शासन स्तर पर भी निगरानी की जा रही है। विभाग नेे कई मामलों को कोर्ट भी भेजा है। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार का कहना है कि आरसी पर मोबाइल नंबरों को दुरुस्त किया जा रहा है। इसके लिए काम चल रहा है। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें