फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी सड़क हादसा: तरबूज से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, 2 युवकों की मौत और 1 घायल

Sat, 19 Apr 2025 02:24 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो झांसी

सार

तरबूज से भरे ट्रैक्टर ने झांसी जिले के भंडरा नामक स्थान पर एक बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई और 1 शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतकों की पहचान अनिकेत और अभिषेक के तौर पर हुई है। फिलहाल अमित का इलाज मेडिकल कॉलेज झांसी में चल रहा है। 
विज्ञापन
झांसी में तरबूज से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घाटकोटरा -पुरवा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शनिवार सुबह दो युवकों की मौत हो गई है। बारात से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की बाइक तरबूज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरे युवक ने झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया

विज्ञापन

इस बाइक पर सवार थे तीन युवक - फोटो : अमर उजाला
एक ही बाइक पर सवार थे तीनों युवक
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के टोरिया गांव निवासी अभिषेक, अमित और अनिकेत एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम चौका सौरा में एक बारात में शामिल होने आए थे। शनिवार सुबह जब वे बारात से लौट रहे थे, तभी सुबह 5 बजे घाटकोटरा-पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार में आ रहे एक तरबूज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनिकेत उम्र 22 साल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अभिषेक और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
 
विज्ञापन

अनिकेत मृतक युवक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
बारात से लौट रहे थे तीनों युवक 
वहीं, अभिषेक उम्र 18 साल ने झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मृतक अनिकेत के बाबा बाबू लाल ने बताया तीनों बच्चे बारात में खुशी-खुशी गए थे। सुबह लौटते समय ये हादसा हो गया।  पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है।  अनिकेत के शव को कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।  
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें