झांसी में तरबूज से भरे ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर
- फोटो : अमर उजाला
मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम घाटकोटरा -पुरवा में एक दर्दनाक सड़क हादसे में शनिवार सुबह दो युवकों की मौत हो गई है। बारात से लौट रहे बाइक सवार तीन युवकों की बाइक तरबूज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, दूसरे युवक ने झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया
इस बाइक पर सवार थे तीन युवक
- फोटो : अमर उजाला
एक ही बाइक पर सवार थे तीनों युवक
जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के टोरिया गांव निवासी अभिषेक, अमित और अनिकेत एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम चौका सौरा में एक बारात में शामिल होने आए थे। शनिवार सुबह जब वे बारात से लौट रहे थे, तभी सुबह 5 बजे घाटकोटरा-पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार में आ रहे एक तरबूज से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से उनकी बाइक भिड़ गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अनिकेत उम्र 22 साल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि अभिषेक और अमित गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
अनिकेत मृतक युवक (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
बारात से लौट रहे थे तीनों युवक
वहीं, अभिषेक उम्र 18 साल ने झांसी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मऊरानीपुर लाया गया, जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। मृतक अनिकेत के बाबा बाबू लाल ने बताया तीनों बच्चे बारात में खुशी-खुशी गए थे। सुबह लौटते समय ये हादसा हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली व क्षतिग्रस्त बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है। अनिकेत के शव को कोतवाली पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।