फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.64 लाख बच्चों ने पी दो बूंद जिंदगी की

Mon, 18 Jan 2016 01:30 AM IST
झांसी/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पल्स पोलियो अभियान के पहले दिन 1.64 लाख बच्चों ने ‘दो बूंद जिंदगी की’ पी। पहले दिन स्वास्थ्य विभाग ने लक्ष्य का 51 फीसदी हासिल कर लिया।
विज्ञापन


अपर निदेशक चिकित्सा-स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ. सविता दुबे एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद कुमार यादव ने रविवार को जिला महिला अस्पताल में पोलिया बूथ का शुभारंभ किया। पहले दिन 1125 बूथ आयोजित किए गए। रविवार को सभी बूथों पर शून्य से पांच वर्ष तक के 1.64 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई।

इस दौरान सीएमओ ने नगरीय स्वास्थ्य केंद्र चांद दरवाजा, इमलीपुरा, बड़ागांव गेट बाहर, झोकनबाग व अन्य जगह लगे बूथों का निरीक्षण किया। हेल्थ पोस्ट इमलीपुरा, प्रश्वोत्तर केंद्र (पीपीसी) मेडिकल, झोकनबाग और बबीना ब्लॉक पर मानक से कम दवा पिलाने पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए केंद्र प्रभारियों से स्पष्टीकरण तलब कर लिया है।
विज्ञापन

 
इस बार स्वास्थ्य विभाग को 3.25 लाख बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य दिया गया है। अब सोमवार से स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। इसके अलावा झोपड़ पट्टियों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन पर भी टीमें जाकर बच्चों को दवा पिलाएंगी। फिर सोमवार को छूटे हुए बच्चों को दवा पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान एसीएमओ डॉ. एके त्रिपाठी, डॉ. एमके जैन, डॉ. नरेश अग्रवाल, डॉ. पुष्पा वर्मा आदि मौजूद रहे।

सीपरी बाजार स्थित शास्त्री सर्वोदय अस्पताल में भगिनी मंडल महिला सहायक संघ के तत्वावधान में पल्स  पोलियो अभियान के तहत पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलिया ड्राप पिलाया गया।
विज्ञापन


 बूथ का शुभारंभ डा. शकुंतला शास्त्री ने नन्हीं बालिका शुभांगी व निष्ठि द्विवेदी को दो बूंद जिंदगी की पिलाकर किया। डा. नीति शास्त्री के नेतृत्व में द्रोपदी, राजेश्वरी व सुभाष चंद्र ने 85 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई। शिविर का सीएमओ डा. विनोद यादव व नोडल अधिकारी ए के त्रिपाठी ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें