झांसी। बृहस्पतिवार को सीपरी बाजार पुलिस ने कारगिल पार्क में दबिश देकर आठ जुआरियों को पकड़ा। इनके पास से पुलिस ने डेढ़ लाख रुपये बरामद किए। देर रात पुलिस सभी पर कार्यवाही करने में जुट गई है।
थाना सीपरी बाजार प्रभारी निरीक्षक संजय गुप्ता ने कारगिल पार्क के पास जुआ खिलने की सूचना पर दबिश दी। पुलिस को देखकर जुआरियों में भगदड़ मच गई। मोके से पुलिस ने नानकगंज निवासी रामगोपाल देवरिया, टंडन गार्डन निवासी सच्चिदानंद सिंह, खातीबाबा निवासी अरविंद राय, आवास विकास निवासी रवि कुमार, तिलयानी बजरिया निवासी संतोष, खेरा निवासी जगदीश कुमार, मसीहा गंज निवासी बृजेश सिंह, अंबेडकर नगर निवासी ताराचंद को पकड़ा। सभी के पास से एक लाख 56 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए। कार्यवाही के दौरान चमनगंज चौकी प्रभारी अनुपम मिश्रा मौजूद रहे।