फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव: दर्ज हुए 1,19,557 नए मतदाता

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। पंचायत चुनावों के लिए मतदाता सूची बनाने का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। रविवार को पुनरीक्षत मतदाता सूची में दर्ज नामों की कंप्यूटराइज्ड सूची प्रकाशित कर दी गई। नई प्रकाशित सूची में कुल 1,19,557 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए जबकि 71,938 नाम विलोपित किए गए। कुल 15,841 संशोधन किए गए। नए जोड़े गए नामों पर तीन जनवरी तक आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 जनवरी को किया जाएगा।
विज्ञापन

पंचायत चुनावों की उल्टी गिनती शुरू होने के साथ ही इसके लिए मतदाता सूची बनाने का काम तेजी से चल रहा है। रविवार को मतदाता सूचियां प्रकाशित कर दी गईं। नई सूचियों में 1,19,557 नाम नए जोड़े गए, जबकि 71,938 नाम विलोपित कर दिए गए। पिछले पंचायत चुनावों के दौरान 884085 मतदाता ही थे। इस तरह करीब 47,619 मतदाताओं के बढ़ने की संभावना है। हालांकि नए जोड़े गए नाम अथवा हटाए गए नामों पर अभी आपत्तियां दर्ज कराई जा सकती हैं। तयशुदा कार्यक्रम के मुताबिक तीन जनवरी तक दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इसके बाद 4 से 11 जनवरी तक इनका निराकरण किया जाएगा। 12 से 21 जनवरी के बीच निर्वाचक नामावली का जनसामान्य निरीक्षण कर सकेंगे। 22 जनवरी को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें