फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: प्रयागराज के युवक की हत्या, तालाब किनारे मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निगोह। प्रयागराज जिले के सरायममरेज निवासी एक युवक की बुधवार की रात धारदार हथियार हत्या कर शव बरसठी थाना क्षेत्र के पुरेसवा गांव स्थित तालाब पास फेंक दिया गया। बृहस्पतिवार की सुबह जानकारी होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को और परिवार को सूचना दी।
विज्ञापन

जिले से सटे प्रयागराज की सीमा पर स्थित सरायममरेज थाना क्षेत्र के बैरहना पतैया गांव निवासी सर्वजीत तिवारी (36) बुधवार की शाम को घर से बाइक लेकर भदोही के नागमलपुर गांव में बरात के लिए गया था। रात में घर नहीं पहुंचा तो परिवार के लोगों ने फोन मिलाना शुरू किया। मोबाइल बंद था। रिश्तेदारी में भी पता कराया गया, लेकिन कोई पता नहीं चला।
बृहस्पतिवार की सुबह पुरेसवा के ग्रामीणों ने तालाब के पास एक बाइक गिरी देखी। नजदीक जाने पर झाड़ी में शव देखकर ग्रामीणों ने शोर मचाया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे एसओ दिनेश कुमार, एसआई राजकुमार यादव ने शव को कब्जे में लिया। जेब से टूटा हुआ मोबाइल मिला। इस आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर काफी खून भी गिरा था।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि युवक को यहां पर लाकर हत्या की गई होगी। युवक के दो बच्चे हैं, पत्नी कंचन देवी गांव के ही विद्यालय में शिक्षामित्र है। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि युवक के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। हत्या किसी धारदार हथियार से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें