मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरईपार बाजार के पास शुक्रवार को दोपहर चुनाव प्रचार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई और पीछे बैठी किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद प्रचार वाहन को छोड़कर चालक फरार हो गया।गुस्साए लोगों ने बरईपार बाजार में मछलीशहर-बदलापुर मार्ग को जाम कर दिाया।
सूचना पर पहुंचे एसडीएम मडिय़ाहूं रामकेश यादव, सीओ मछलीशहर आरपी यादव ने केस दर्ज करने और शासन से मुआवजा दिलवाने का भरोसा दिया तो दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।
महराजगंज थाना क्षेत्र के कंधीकला गांव निवासी देवकी मिश्र के पुत्र मनोज कुमार मिश्र (24) समाचार पत्र विक्रेता थे। वह शुक्रवार को अपनी ससुराल सिकारा थाना क्षेत्र के डमरुआ गांव में किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
उनके साथ उनके साढ़ू इसी थाना क्षेत्र के बरचौली गांव निवासी राजेश शुक्ला की पुत्री शिवानी (13) भी थी। दोनों बाइक से बरईपार बाजार में प्राथमिक विद्यालय के पास पहुंचे थे तभी से तेज रफ्तार में आ रहे प्रचार वाहन ( सफारी) से धक्का
लग गया। बाइक चला रहे मनोज की मौके पर मौत हो गई। पीछे बैठी किशोरी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टर ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। उधर
हादसे से गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रख कर मछलीशहर-बदलापुर मार्ग को जाम कर दिया। सफारी वाहन को लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर मछलीशहर कोतवाली प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और जाम समाप्त करवाने
का प्रयास किया लेकिन लोग मौके पर किसी बड़े अफसर के आने की मांग कर रहे थे। मौके पर पहुंचे एसडीएम मडिय़ाहूं रामकेश यादव और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया तो दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ।