शुक्रवार को देश के 600 सिनेमा घरों में एक साथ रिलीज हो रही फिल्म जातिवाद के अभिनेता जितेंद्र कुमार को इससे काफी उम्मीदें हैं। उनका कहना है कि कि यह फिल्म जातिवाद के झगड़ों को खत्म करेगी।
इसका अधिकांश हिस्सा जौनपुर शहर और ग्रामीण इलाकों में शूट किया गया है। इस नाते फिल्म रिलीज के मौके पर वह जिले के एक सिनेमा घर में खुद मौजूद रहेंगे। गुरुवार को नगर के एक होटल में वह पत्रकारों से बात कर रहे थे।
फिल्म में बतौर अभिनेता किरदार निभाने वाले जितेंद्र यादव जिले के तियरी चौकिया गांव के निवासी हैं। उनके पिता रामआसरे यादव साधारण किसान हैं। उनकी इंटर तक की शिक्षा भी नगरपालिका इंटरकालेज में पूरी हुई है।
वह मुंबई रंग मंच से पिछले 16 साल से जुड़े हैं। इसके पहले शबनम मौसी, हाई सोसायटी फिल्म और अंधा युग, अषाढ़ का एक दिन, पंचलाइट, प्रहरी, दहशत जैसे नाटक में किरदार निभा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि एसीए कलर फिल्म के बैनर तले साढ़े तीन करोड़ की लागत से बनी फिल्म जातिवाद को समाजवाद में तब्दील करेगी।