फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने फांसी लगाकर की आत्म हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। क्षेत्र के तारा हसनपुर गांव में पारिवारिक कलह से ऊबकर एक युवक ने फांसी लगा कर जान दे दी। सुबह उसका शव कमरे में रस्सी के सहारे पंखे से लटकते हुआ मिला। उसकी जेब से सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें उसने पारिवारिक कलह को आत्महत्या का कारण बताया है। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

ताराहसनपुर गांव निवासी सुशील यादव (24) पिछले कई साल से सेना में भर्ती होने के लिए तैयारी कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से वह पारिवारिक कलह के चलते परेशान चल रहा था। बुधवार की सुबह कमरे में रस्सी के सहारे पंखे में फांसी लगा लिया। सुबह काफी देर तक जब वह नहीं उठा तो परिवार के लोग उसके कमरे के पास गए तो देखा की उसका शव पंखे से रस्सी के सहारे लटक रहा है। सूचना मिलने पर पहुंचे थाना अध्यक्ष रामप्रवेश कुशवाहा ने शव का पंच नामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सुशील के सुसाइड नोट में लिखा है की उसकी माता और पड़ोस की एक चाची से आए दिन विवाद होता है। जिसकी वजह से वह बड़ा परेशान था। आए दिन हो रही कलह से ऊब कर उसने आत्महत्या करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें