फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस पाइप लीक करने से लगी आग महिला झुलसी

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर कस्बा के मोहल्ला साहबगंज में मां काली मइया मंदिर के पास बुधवार को भोर में गैस पाइप लीक करने से आग लग गई। जिसमें एक अधेड़ महिला गंभीर रूप से झुलस गई। आग लगने से मकान को काफी नुकसान पहुंचा।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी बद्री प्रसाद गुप्त की पत्नी उषा देवी (57) भोर में पूजा की तैयारी के लिए किचन में पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान गैस की पाइप लीक करने से आग लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन फानन में परिजनों ने उन्हें मुंगराबादशाहपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उन्हें प्रयागराज के लिए रेफर कर दिया। आग लगने से मकान का कुछ हिस्से को नुकसान पहुंचा। मकान में लगे दरवाजे, खिड़की जल गए। मकान में लगी कांच की खिड़की व दरवाजे तेज से आवाज के साथ टूट गए। कमरे में रखा सामान भी जल गया। आवाज सुनकर आस पास के लोगों की नींद खुल गई। कुछ देर में लोगों की भीड़ लग गई। किसी तरह से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें