महाराजगंज। क्षेत्र के मीरापुर शिरोमणि गांव में अपने मामा माताफेर के यहां जितेंद्र सरोज उर्फ भल्लू रहता है।शनिवार को वह बाइक लेकर गांधीनगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल भराने गया था।वापस लौटते समय राजाबाजार की तरफ़ से आ रही एक कार द्वारा टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।घटना के बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचित किया । साथ ही उसको एम्बुलेंस से इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा ।घटना के बाद घायल युवक के मामा व परिजन आक्रोशित होकर गांधीनगर चौराहे पर जाम लगाते हुए प्रदर्शन करना शुरु कर दिया। इस दौरान आरोप लगाया कि कार सवार सुजीत कुमार मीरापुर केवल गांव का निवासी है, जो पुरानी रंजिश के कारण मेरे भांजे को टक्कर मार दिया ।जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।सूचना पर पहुंचे एसआई सदानन्द सिंह ने घायल युवक के मामा व परिजनों को समझा बुझाकर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देते हूूए जाम समाप्त करवाया।