शाहगंज। नगर के जेसीज चौक स्थित एक कटरे की दुकान का ताला तोड़कर शनिवार शाम अंदर घुसा युवक चोरी करते रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
पास की दुकान पर लगे सीसी टीवी में चोर की कारस्तानी देख लोगों ने उसे पकड़ कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
नगर के नई आबादी मोहल्ला निवासी संजय कुमार चौबे की जेसीज चौक पर ओम इंटरप्राइजेज के नाम से कंप्यूटर व कंप्यूटर पार्ट्स की दुकान है। दुकान के पीछे एक कटरे में सर्विस सेंटर बना है। शनिवार की शाम पांच बजे सर्विस सेंटर के शटर का ताला तोड़कर एक युवक अंदर घुस गया और वह दराज व काउंटर आदि को खंगाल रहा था । उसकी सारी कारस्तानी सर्विस सेंटर में लगे सीसी टीवी कैमरे के जरिए दुकान पर लगी स्क्रीन में दिखी तो लोगों ने उसे दबोच लिया। पकड़े गए युवक ने अपना नाम कासिम पुत्र अब्दुल वली निवासी सब्जी मंडी थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ बताया है।