फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मारपीट में घायल युवक ने 14 दिन बाद अस्पताल में तोड़ा दम, परिजनों ने गाड़ी मालिक पर लगाया ये आरोप

Sat, 07 Mar 2026 12:56 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।

सार

Jaunpur News: जौनपुर जिले में मारपीट में घायल एक युवक की मौत हो गई।मारपीट की घटना 21 फरवरी को हुई थी। इलाज के दौरान लखनऊ में युवक ने दम तोड़ दिया।  
विज्ञापन
रोते- बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले में मारपीट में घायल कुशहा गांव निवासी युवक की उपचार के दौरान 14 दिन बाद शुक्रवार की रात लखनऊ में मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


उक्त गांव निवासी 38 वर्षीय राजू गौतम गांव के ही एक व्यक्ति की गाड़ी चलाता था। परिजनों का आरोप है कि कुछ पैसे के लेन देन में गाड़ी मालिक ने 21 फरवरी को राजू की पिटाई कर दी, जिससे उसको काफी चोटें आईं। उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। 

घटना के बाद तनाव को देखते हुए मौके पर कई थानों की पुलिस मौजूद है किंतु परिजन अभी शव देने को तैयार नहीं है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि तहरीर मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें