जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से टीडी कालेज के तिलकप्लेस के मैदान पर रानी लक्ष्मबाई की जयंती महिला शक्ति दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने रानी लक्ष्मीबाई के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का नेतृत्व एसएफडी के जिला संयोजक कौतुक उपाध्याय ने किया।
मुख्य अतिथि विभाग संयोजक डेजी सिंह ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई के जीवन से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए। संचालन कर रहे कौतुक उपाध्याय ने कहा भारतीय वसुंधरा को गौरवान्वित करने वाली झांसी की रानी, वीरांगना लक्ष्मीबाई वास्तविक अर्थ में आदर्श वीरांगना थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही डॉ. राजश्री सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रिंस त्रिपाठी, अभिषेक त्रिपाठी, अंकित यादव, अनिकेश मौर्य, पवन सोनकर, अभिषेक पांडेय, उत्सव सिंह, प्रियांशु सिंह आदि उपस्थित रहे।