फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: वाराणसी सड़क हादसे में जिले के युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेरी। वाराणसी के बड़ागांव थाना क्षेत्र के काजी सराय के पास हुई सड़क दुर्घटना में जिले के एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेरी के कठवतिया चिलाई निवासी रोहित दुबे (25) के रूप में हुई। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में मातम व्याप्त है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कठवतिया के चिलाई गांव निवासी रोहित रविवार की दोपहर वाराणसी जा रहा था। वह बड़ागांव थाना क्षेत्र के महादेव लान काजी सराय के समीप पहुंचा था कि पीछे से अनियंत्रित ट्रक उसे रौंदते हुए निकल गई। लोगों ने बड़ागांव पुलिस को सूचना दी। पुलिस गंभीर रूप से घायल युवक को वाराणसी के ट्रामा सेंटर ले गई। वहीं युवक के मोबाइल से उसके परिजनों से संपर्क कर घटना से अवगत कराया गया। चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक के परिजन जब बड़ागांव थाने पर पहुंचे तो पुलिस परिजनों की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के पिता की 12 वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। जैसे ही मृतक का शव गांव में पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें