फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: नौकरी के नाम पर ठगी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऊदपुरगेल्हवा निवासी एक युवक नौकरी पाने की लालच में पांच लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित सुनील मौर्या का आरोप है कि उसके पड़ोस के प्रदीप सरोज के माध्यम से माह जनवरी वर्ष 2021 में सुभाष मौर्या निवासी ग्राम सिहौली कोइरीपुर थाना चांदा जनपद सुल्तानपुर से जान पहचान हुई। सुभाष मौर्या ने स्वयं को जनपद प्रयागराज में आय कर अधिकारी बताते हुए पीड़ित से कहा कि उसके विभाग में चालक का पद खाली है। यदि चाहो तो तुम्हें नौकरी लगवा सकता हूं। पीड़ित के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी था। सुभाष मौर्या के कहने पर पीड़ित चालक की नौकरी पाने के लिए उसे विभिन्न तिथियों में क्रमवार पांच लाख रुपया दे दिया। रुपये देने के कुछ दिन बाद जब पीड़ित नौकरी की बात किया तो सुभाष उसे गाली गलौज देने के साथ ही जान से मारने की धमकी देने लगा। उसके बाद से सुभाष द्वारा दिए गए तीन नंबर पर बात करना चाहा तो उसका मोबाइल बंद मिल रहा है। थक हार कर पीड़ित सुनील उसके गांव घर गया तो परिजन भी उसका अता-पता बताने से कतरा रहे हैं। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें