फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली के दिन वारदात: जौनपुर के युवक की कोलकाता में गोली मारकर हत्या, शव गांव पहुंचा तो मचा कोहराम

Sun, 20 Mar 2022 03:49 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के चौरा संतदास गांव निवासी दिलीप चौहान (43) की होली के दिन कोलकाता में गोली मारकार हत्या कर दी गई थी। रविवार को शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
जौनपुर: मृतक के गांव में जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के चौरा संतदास गांव निवासी एक परिवार को इस होली पर कभी नहीं भूलने वाला गम मिला। परिवार के जीविकोपार्जन के लिए पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में रहने वाले युवक की होली के दिन ही गोली मार कर हत्या कर दी गई। पड़ोसी ने ही वारदात को अंजाम दिया था। रविवार को जब युवक का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


परिजनों का करुण क्रंदन देख हर आंख नम हो गईं।  जौनपुर के सिकरारा थाना क्षेत्र के चौरा संतदास गांव निवासी दिलीप चौहान (43) कोलकाता के रीजेंट पार्क मोहल्ले में रहकर मूंगफली बेचने का काम करता था। वह छह भाइयों में सबसे छोटा था। शव के साथ गांव पहुंचे एक रिश्तेदार ने बताया कि शुक्रवार को दिलीप ने दिन में पड़ोसियों के साथ होली खेली।

एक कमरे में साथ बैठकर शराब का सेवन भी कया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। दोपहर बाद करीब चार उसका पड़ोसी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पड़ोसी ने गोली मारकर दिलीप की हत्या कर दी। मृतक दिलीप के बड़े बेटे अमन के अनुसार वह शुक्रवार को दोपहर में अपने पिता से वीडियो कॉल किया था। उस समय वे बड़े ही खुश थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर: मृतक के गांव में जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
क्या पता था कि शाम को परिवार पर विपत्तियों का पहाड़ टूटने वाला है। अमन अपने पिता को गोली लगने की सूचना पर चाचा राधेश्याम के साथ किराए की गाड़ी लेकर पिता का हाल लेने पहुंचा तो पता चला कि उनकी मौत हो गई है। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद एंबुलेस से शव के साथ घर पहुंचा तो मृतक की पत्नी प्रभावती अचेत हो गई।

होश आने पर शव से लिपटकर करुण-क्रन्दन करने लगी। बेटी साक्षी (11) भी मां के साथ पिता के शव पर बिलखने लगी। अमन अपने छोटे भाई अनुज को गले लगाकर रोता रहा। आसपास के सैकड़ों ग्रामीण इस घटना से अनाथ हुए बच्चों का रुदन देख अपने आंसू नहीं रोक पा रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें