फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: अमृत सरोवर में नहाने गए युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
तालाब में डूबने से मृत इरफान अली की फाइल फोटो। स्रोत-परिजन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्गा गांव निवासी इरफान अली (18) की रविवार को अमृत सरोवर में डूबने से मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र सिंह ने बताया कि इरफान अली रविवार को सेउर गांव स्थित अमृत सरोवर में नहाने के लिए गया था। स्नान के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। सरोवर में मौजूद अन्य लोगों ने उसे डूबता देख तत्काल पानी में छलांग लगाई और काफी प्रयास के बाद बाहर निकाला। गंभीर अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस अस्पताल पहुंच और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इरफान दो भाइयों में छोटा था। उसके पिता और बड़ा भाई रोजी-रोटी के सिलसिले में पंजाब में रहते हैं। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। गांव में भी मातम का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें