फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के सुजानगंज मार्ग पर स्थित हरनहिया पुल पर शनिवार की रात में दुकान बंदकर घर लौट रहे युवक की बाइक में अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई, जिससे बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पंवारा थाना क्षेत्र के गौहानी गांव निवासी कमलेश पाल (32) की मछलीशहर नगर के सुजानगंज चौराहे पर कपड़े की दुकान है। शनिवार की रात वह दुकान बंदकर बाइक से घर जा रहे थे। जैसे ही मतरी बाजार के आगे हरनहिया पुल के पास पहुंचे थे, तभी किसी अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर हो गई। चपेट में आने से कमलेश पाल घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएचसी में ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कमलेश अपने दो भाइयों में बड़ा था। उसके पिता मेवालाल गांव में सब्जी बेचने के साथ ही मनरेगा में मजदूरी का कार्य करते है। छोटा भाई अंकलेश पाल अभी पढ़ाई करता है। कमलेश का विवाह 2014 में मीरगंज थाना क्षेत्र के कसेरवा गांव में अनिशा के साथ हुआ था। कमलेश के दो पुत्र कृतज्ञ (6) व कृषक (3) है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके चौबे ने बताया कि मृतक के छोटे भाई अंकलेश की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन की खोजबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें