फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में युवक की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। घने कोहरे के चलते सोमवार को वाहन की चपेट में आकर मार्निंग वाक पर निकले युवक की मौत हो गई जबकि अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी तरुण वर्मा (25) भोर में 4:30 बजे मार्निंग वाक के लिए निकले थे। वह मधुपुर बाजार के निकट पहुंचे ही थे कि घने कोहरे के कारण अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। स्थानय लोग प्राथमिक स्वास्थ केंद्र ले जा रहे थे कि रास्ते में मौत हो गई। उनकी जेब मे मिले मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया । सूचना पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के सरायरहिचंदा गांव निवासी अभिषेक पटेल (16) सुबह सात बजे घर से बाइक से सैदानी में एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। धरमपुर के पास पहले से खड़े ट्रक में पीछे से बाइक भिड़ गई। वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।ं हालत गंभीर दिखते हुए चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है। बदलापुर क्षेत्र के तियरा गांव निवासी एवं पुजारी महराज पी.जी. कालेज के प्रबंधक हरिचंद सिंह व सरोखनपुर के राजुल सिंह व सोनू सिंह सुजानगंज से बदलापुर लौट रहे थे। वे कार से कस्बे में महराजगंज रोड पर पहुंचे थे तभी किसी बाइक सवार को बचाने में कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार तीनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां सोनू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें