सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के रामनगर-अरसिया मोढ़ के पास रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सरपतहां थाना क्षेत्र के ही रूधौली गांव के राज विश्वकर्मा (20), सौरभ शुक्ला (22), सचिदानंद त्रिपाठी (18) बाइक से शाहगंज गए थे। वहां से लौटते समय लखनऊ-बलिया राजमार्ग स्थित अरसिया मोड़ एक ढाबे के पास भैंस को बचाने के चक्कर में डाक विभाग की पार्सल वैन से टकरा गए। स्थानीय लोगों ने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुइथाकलां ले जाकर भर्ती कराया। वहां चिकित्सकों ने राज विश्वकर्मा को मृत घोषित कर दिया। सौरभ और सच्चिदानंद की स्थिति गंभीर देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे के बाद चालक वैन लेकर फरार हो गया था लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया।