फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की कॉल डिटेल खेल सकती है कुलदीप की मौत का राज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रेम प्रसंग को लेकर 21 वर्षीय कुलदीप प्रजापति ने कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को दोपहर करीब 12 बजे एक पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर लिया। उसने ऐसा क्यों किया इसकी जांच के लिए पुलिस ने हर तरीके का प्रयास शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रविवार की रात तक की पड़ताल में मामला प्रेम प्रसंग का ही पता चला, लेकिन पुलिस को यह पता नहीं चल सका कि आखिर वह लड़की कहां की है। ऐसे में सर्विलांस की मदद ली जाएगी। हुसैनाबाद के रहने वाले कुलदीप तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। दसवीं तक पढ़ाई किए कुलदीप पेंटिंग का काम करता था। अभी कुलदीप की शादी नहीं हुई थी। कुलदीप के भाई अविनाश ने कहा कि भाई हंसमुख स्वभाव का था। वह बहुत तनाव नहीं लेता था। इसके बावजूद ऐसा कैसे हुआ पता नहीं। इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए। उधर, पुलिस का कहना है कि परिवार के लोगों द्वारा बताए गए नंबर और उसके मोबाइल से मिले नंबर को ट्रैस किया जाएगा। थाना प्रभारी लाइनबाजार सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि सोमवार को नंबर सर्विलांस पर लगाया जाएगा। उसी आधार पर पता चलेगा कि नंबर कहां का है। कितनी देर बात होती थी। यदि कुछ और डिटेल मिला तो युवती से भी पूछताछ की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें