सुजानगंज। थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में सोमवार की शाम बिजली गिरने से किशोर की मौत हो गई। उसका भाई झुलस गया है। नजदीकी अस्पताल में उसका उपचार कराया गया।
दाउदपुर गांव निवासी आनंद कुमार (15) पुत्र कमलेश अपने छोटे भाई के साथ धान के खेत में काम कर रहा था। तभी सोमवार शाम अचानक बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से आनंद की मृत्यु हो गई। छोटा भाई अनमोल घायल हो गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य है। किशोर की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। उधर, बरसठी थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर गांव में राधेश्याम पटेल के मकान पर रविवार की रात बिजली गिरने से मकान क्षतिग्रस्त हो गया। मकान की कई पटिया टूट गई संयोग अच्छा रहा कि कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ। बिजली के कई उपकरण और वायर नष्ट हो गए।