फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी पिता से आजिज युवती ने कुएं में लगाई छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
जफराबाद। नगर पंचायत के मोहल्ला नासही के अनुसूचित बस्ती की एक युवती ने शराबी पिता से परेशान होकर सोमवार को कुएं में छलांग लगा दी। संयोग रहा कि कुएं में पानी थोड़ा था। गांव वालों ने रस्सी के सहारे बड़ी मशक्कत से उसे बाहर निकाला।
विज्ञापन

शराबी पिता आए दिन शाम को शराब पीकर घर में उत्पात मचाता है। रविवार की शाम शराब पीकर देर रात तक उत्पात मचाया। बेटी ने रोक-टोक किया तो उसकी पिटाई की। रोज-रोज की घटना से तंग आकर युवती घर के समीप स्थित गहरे कुएं में कूद गई। पड़ोस की महिलाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने शोर मचाना शुरू किया। मोहल्ले के लोग वहां एकत्र हो गए। कुएं में अंधेरा था। अंदर से युवती के बस रोने की आवाज आ रही थी। गांव वालों ने कुएं में बाल्टी में बंधा हुआ मोटी रस्सी डाला। उसी के सहारे युवती कुएं से बाहर आई। मोहल्ले वालों ने शराबी पिता और युवती को खूब खरी खोटी सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें