फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई बोल्टेज की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सुईथाकला। सरपतहां थाना क्षेत्र के जमदरा गांव निवासी एक युवक की मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

उक्त गांव निवासी हिमांशु बिंद (25) शुक्रवार को आजमगढ़ जिले के पवई थाना क्षेत्र के खेवई में डीजे के साथ एक मांगलिक कार्यक्रम में गया था। द्वारपूजा के दौरान हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पूरा माहौल गमगीन सा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हिमांशु अपने माता पिता की दो संतानों में सबसे बड़ा था। पिता रोजी रोटी के सिलसिले में मालदीव रहते हैं। सरपतहां थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि उक्त मामला आजमगढ़ जिले का है। युवक सरपतहां थाना क्षेत्र का रहने वाला है। शव का पोस्टमार्टम करा कर मामला संबंधित थाने को भेज दिया जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें