क्षेत्र के उदीयासन गांव निवासी जावेद(22) पुत्र स्व. खैराती की शनिवार की रात कुडी गांव में विद्युत स्पर्शाघात लगने से मौत हो गई। शनिवार को वह कुंडी गांव निवासी प्रेम मौर्य की पुत्री की शादी में टेंट लगाने के लिए गया था। जनरेटर में बिजली का तार जोड़ने के दौरान वह करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। गांव के लोग झुलसे जावेद को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जहां रास्ते ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भेज दिया।