सुजानगंज। क्षेत्र के दीपकपुर (अयोध्या का पूरा) निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। गांव निवासी फैयाज खान (18) शुक्रवार देर शाम बिजली के बोर्ड में प्लग लगा रहा था। इस बीच करंट लगने से वह झुलस गया। परिजन आनन-फानन में उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। जिला चिकित्सालय जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।