फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गोमती नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। थाना क्षेत्र के चक पाली हरीपुर गांव में बुधवार को गोमती नदी में नहाते समय युवक की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

रवि निषाद(26) पुत्र साहबलाल निवासी चक पाली हरीपुर घर पर रहकर मजदूरी करता था। दिन में करीब तीन बजे घर के बगल में बह रही गोमती नदी में स्नान करने चला गया। स्नान करते समय वह गहरे पानी में चला गया। उसके डूबते समय एक ग्रामीण की नजर पड़ गई, उसने शोर मचाया, जब तक ग्रामीण जुटकर बचाने का प्रयास करते तब तक वह डूब चुका था। ग्रामीणों ने घंटों खोजबीन की तो उसका शव डूबे हुए स्थान से 50 मीटर दूर नदी स्थित झाड़ में फंसा मिला। शव बाहर निकालकर लाया गया तो परिजनों में रोना पीटना मच गया। युवक की एक बेटी सौम्या (3) है। पत्नी रेशमा समेत सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही की। जलालपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि हरिपुर घाट के किनारे मछली मारने के दौरान नहाते समय युवक नदी में डूब गया। काफी मशक्कत के बाद उसका शव बाहर निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें