फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गजकेसरी समेत पांच शुभ संयोग में मनाया जाएगा अक्षय तृतीया पर्व

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। वैशाख मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाता है। शास्त्रों में इस पर्व का बहुत बड़ा महत्व बतलाया गया है। 10 मई दिन शुक्रवार को रोहिणी नक्षत्र में पड़ रहे पर्व के दिन गुरु चंद्र से गज केसरी योग, शुक्र आदित्य योग, शश राजयोग, मंगल बुध की युति से धन योग तथा रवियोग प्राप्त होगा। इस तरह पांच विशेष शुभ संयोग के मिलने से पर्व सभी के लिए लाभदायी होगा।
विज्ञापन


ज्योतिष एवं तंत्र के आचार्य डॉ शैलेश मोदनवाल के अनुसार अक्षय तृतीया पर बन रहे ग्रहों के विशेष योग के प्रभाव से वृष, मिथुन, कर्क, तुला व धनु यह पांच राशि वालों के जातकों के लिए विशेष फलदायी होगा। आर्थिक, पारिवारिक, व्यवसायिक क्षेत्र एवं कैरियर में उक्त पांच राशि के लोगो के लिए सफलता, धनप्राप्ति व सुख समृद्धि के साथ विशेष लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। ज्योतिष एवं वास्तु आचार्य डॉक्टर टी पी त्रिपाठी के अनुसार अक्षय तृतीया के दिन लक्ष्मी नारायण के पूजन का विशेष महत्व है। इस दिन जौ व तुलसी पंचोपचार के साथ भगवान विष्णु को अर्पित करना चाहिए तथा मां लक्ष्मी को लाल पुष्प, इत्र, कुमकुम अर्पित कर खीर का नैवेद्य लगाना चाहिए। विष्णु सहस्रनाम, पुरुष सूक्त, श्री सूक्त व कनकधारा का पाठ इस दिन करना बहुत फलदाई होता है। जल से भरा कलश, पंखा, खड़ाऊ, जूता, छाता, गौ, भूमि, सोना, तिल, सत्तू आदि ब्राह्मण को दान करने से स्वर्ग लोक की प्राप्ति होती है। इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।
अक्षय तृतीया पर निकलेगी भगवान परशुराम की शोभायात्रा
महराजगंज। नाहरपुर स्थित नाथ निकेतन कैंप कार्यालय पर बुधवार को ब्राह्मण संगठनों की बैठक हुई। इस दौरान अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया। यह शोभायात्रा 10 मई को शिव मंदिर तिराहा कचहरी, जेसीज चौराहा, ओलन्दगंज, रूहट्टा, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए शिव मंदिर कृषि भवन में संपन्न होगी। यहां महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा। शोभायात्रा में भगवान परशुराम की झांकी एवं डीजे रथ निकाला जाएगा। इस मौके पर पं.अवध नारायण तिवारी, डॉ.अतुल कुमार दुबे, स्वामी श्याम महाराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें