जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बटाऊवीर चौराहे के पास मंगलवार की रात बरगद के पेड़ से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। खुटहन थाना क्षेत्र के कृष्णापुर गांव निवासी हरिशंकर निषाद (30) मंगलवार की रात चचेरे भाई को बदलापुर से लेकर लौटते समय बटाऊवीर चौराहे के समीप अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद