फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गड्ढे में बाइक पलटने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप कटार मार्ग पर बाइक असंतुलित होकर पलटने से सोमवार की शाम बाइक सवार युवक घायल हो गया। उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, क्षेत्र के ताखा पूरब गांव निवासी चंद्रशेखर (27) बाइक से अपने मित्र महेंद्र के साथ चिरैया मोड़ आया था। वहां से गृहस्थी का सामान लेकर घर जाते समय गड्ढे में बाइक असंतुलित होकर पलट गई। लोगों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें