फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में पांच की मौत: धक्के से सड़क पर गिरे लोग, ऊपर चढ़ गया डंपर, मची चीख-पुकार; एक ही बाइक पर सवार थे सभी

Mon, 24 Jun 2024 06:07 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur News: हादसे के बाद बाइक से सभी सड़क पर गिर गए, जिससे उनकी डंपर के नीचे दबकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे सरायममरेज पुलिस ने मृतक के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के मीरगंज क्षेत्र के चौकीखुर्द गांव से बरात में गए हुए एक ही परिवार के पांच लोगों की बाइक से लौटते समय डंपर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसा प्रयागराज जिले के सरायममरेज थाना क्षेत्र के रस्तीपुर गांव में हुआ। सभी एक ही बाइक पर सवार थे। प्रयागराज पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेते हुए ड्राइवर को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, चौकीखुर्द गांव निवासी विकास कुमार (19) पुत्र बल्ली बनवासी बुढ़िया के इनारा से हंडिया बारात गया था। वहां से वह बरात से लौटने के बाद बाइक से घर चौकीखुर्द लौट रहा था।

विज्ञापन


उसके साथ बाइक पर जनता देवी (34) पत्नी नमकीन बनवासी, लक्ष्मी (8) पुत्री नमकीन, दीवाना (7) पुत्र नमकीन व नमकीन की नानी सम्मरी (60) पत्नी देवकी सवार हो गए। पांचों एक ही बाइक से घर चौकीखुर्द के लिए लौट रहे थे। जैसे हभ्वे सराय ममरेज थाना क्षेत्र के रस्तीपुर स्थित पेट्रोल पंप के सामने पहुंचे कि विपरीत दिशा से आ रही डंपर की चपेट में आ गए। 
विज्ञापन


सड़क से गुजर रहे लोग हादसा देख हैरान रह गए। थानाध्यक्ष सरायममरेज योगेश प्रताप ने बताया कि मृतक के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें