फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के थानागद्दी-मोढ़ेला मार्ग पर बुधवार की शाम बेहड़ा बराई गेट के पास बेकाबू ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बीच सड़क पर घटना से काफी देर तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया। ट्रक चालक फरार हो गया है।
विज्ञापन

चंदवक थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव निवासी राजकुमार सोनकर (28) शाम करीब 6 बजे रतनूपुर से थानागद्दी की तरफ बाइक से जा रहा था। बेहड़ा बराई गेट का पास विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। राजकुमार सोनकर के सिर में गंभीर चोट आने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। ट्रक लेकर चालक मोढ़ेला की तरफ फरार हो गया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना पर केराकत कोवाली प्रभारी बिंद कुमार, चौकी प्रभारी श्रीप्रकाश राय मौके पर पहुंचे। सड़क खाली कराकर आवागमन शुरू कराया। मृत युवक मुंबई में रहकर रोजगार करता था। वह 20 दिन पहले ही घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें